नवाबगंज: बड़ागांव में ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे खींचकर नाले में गिरे सांड को बचाया, जंगल की तरफ छोड़ा
बाराबंकी के मसौली विकासखंड क्षेत्र के बड़ागांव में एक सांड की जान बचाई गई है। तालाब के किनारे बने नाले में रात के अंधेरे में सांड गिर गया था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब लोगों ने उसकी आवाज सुनी तो देखा कि वह कीचड़ में फंसा हुआ है।सांड खुद बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नहीं निकल पा रहा था। आसपास के लोग जमा हुए और उसे बचाने की योजना बनाई।