Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
image
image

दूरस्थ किसानों को घर-घर पहुंचाई जा रही खाद, समिति ने शुरू की नई पहल कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों पर सांडिया समिति ने सहलवाड़ा के किसानों को घर तक पहुंचाई खाद कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जिले में किसानों को सुलभ एवं सुगम खाद वितरण व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कृषकों के हित में एक नई पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल के तहत कृषक सेवा सहकारी समिति सांडिया द्वारा पात्र किसानों तक उनके घर पर ही खाद पहुंचाने की व्यवस्था सफलतापूर्वक की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सहलवाड़ा निवासी किसान श्री मनमोहन बोहरे एवं श्री कमलेश बोहरे को समिति के माध्यम से सीधे उनके घर तक खाद पहुंचाई गई। इस पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया। सबसे पहले किसानों से संपर्क कर टोकन बुकिंग की गई, तत्पश्चात खाद परिवहन के लिए वाहन की समुचित व्यवस्था की गई तथा खाद की शत-प्रतिशत सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्राप्ति पावती भी प्राप्त की गई। इसी प्रकार सहकारी समिति सांवलखेड़ा द्वारा ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था करते हुए ग्राम पालनपुर निवासी किसान श्री अशोक कुमार वर्मा, श्रीमती अर्चना वर्मा, श्री अमर वर्मा, श्रीमती सविता वर्मा एवं श्री अमन वर्मा तथा ग्राम पररादेह निवासी श्री अशोक कुमार वर्मा एवं श्री आनंद कुमार वर्मा को घर तक खाद उपलब्ध कराई गई। चूंकि सभी किसान एक ही क्षेत्र के निवासी थे, इसलिए ट्रॉलियों की समुचित व्यवस्था कर खाद लोड कराकर सीधे उनके घरों तक पहुंचाई गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों एवं सहकारी समितियों को निर्देशित किया है कि दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा है कि किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं तथा ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद का वितरण प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

25 views | Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

MORE NEWS

"एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान के तहत इटारसी परियोजना के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में हुआ पौधारोपण

लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, नर्मदापुरम के निर्देशानुसार बुधवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना इटारसी अंतर्गत सभी वार्डों एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में "एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण एवं बेटियों के सम्मान का संदेश दिया गया।

वार्ड क्रमांक-1 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री दिलीप गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक नागरिक से पौधों के रोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती मीना गाठले, श्रीमती अर्चना बस्तवार, श्रीमती रेखा चौरे एवं श्रीमती राखी मौर्य ने विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर पौधारोपण गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों को पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। महिला एवं बाल विकास परियोजना, इटारसी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा "एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान को जन-जन का अभियान बनाने में सहयोग करें।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

"एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान के तहत इटारसी परियोजना के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में हुआ पौधारोपण लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, नर्मदापुरम के निर्देशानुसार बुधवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना इटारसी अंतर्गत सभी वार्डों एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में "एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण एवं बेटियों के सम्मान का संदेश दिया गया। वार्ड क्रमांक-1 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री दिलीप गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक नागरिक से पौधों के रोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती मीना गाठले, श्रीमती अर्चना बस्तवार, श्रीमती रेखा चौरे एवं श्रीमती राखी मौर्य ने विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर पौधारोपण गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों को पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। महिला एवं बाल विकास परियोजना, इटारसी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा "एक पेड़ बेटी के नाम" अभियान को जन-जन का अभियान बनाने में सहयोग करें। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

*मप्र का इंडस्ट्रियल ग्रोथ इंजन है पीथमपुर, हम यहां बना रहे मेक इन एमपी का इकोसिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
----
*प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ढाई साल में सभी लक्ष्य हासिल करेगी सरकार*
----
*मध्यप्रदेश में आया लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश*
----
*मप्र में जल के साथ-साथ हो रही है सौगातों की बारिश*
----
*272 करोड़ के अतिरिक्त निवेश से बनीं नई प्रोडक्शन यूनिट से 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार*
----
*कंपनी अब साल में 7500 मशीनें बनाएगी, विस्तार से पहले 3250 मशीनें ही बनाती थी*
----
*दुनिया के सबसे बड़े हैवी अर्थ मूवर्स प्रोड्यूसर्स में से एक है लिउगोंग*
----
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिउगोंग इंडिया कंपनी के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया उद्घाटन*
नर्मदा पुरम, 08 जुलाई 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' स्कीम मध्यप्रदेश के लिए एक लक्ष्य की तरह है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार अगले ढाई सालों में अपने सभी लक्ष्य हासिल करेगी। हमारी सरकार ने देश में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए प्रोत्साहन के सभी द्वार खोल दिए हैं। हमारा पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है। मेक इन इंडिया-मेक इन एमपी के तहत इन्वेस्टर्स को दिए जा रहे इंसेटिव्स को धरातल पर उतारने में पीथमपुर का बड़ा योगदान है। प्रदेश में अधिक से अधिक निवेशक आयें, इसके लिए हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं। हम पीथमपुर में मेक इन इंडिया-मेक इन एमपी के लिए एक पूरा सपोर्टिंग इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पीथमपुर को भावी आवश्यकताओं के अनुरूप ग्रीन इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग तथा वैश्विक निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। हम यहां ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स, इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिल्स और टेक्सटाइल से लेकर टेक्नोलॉजी तक की पूरी चेन तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लिउगोंग इंडिया कंपनी के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उदघाटन समारोह में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां लिउगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मौजूदा उत्पादन ईकाई के विस्तार कार्य का उद्घाटन किया। लिउगोंग कंपनी द्वारा यहां अपनी मौजूदा उत्पादन ईकाई में 272 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश कर नए प्रोडक्शन प्लांट की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लिउगोंग मशीनरी कंपनी लिमिटेड के प्रेसीडेंट (चेयरमैन) श्री झ़ेंग ज़िन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत-अभिनंदन किया।
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह केवल अनाउंसमेंट करने वाली नहीं, धरातल पर डेवलपमेंट लाने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पीथमपुर मध्यप्रदेश का ही नहीं, पूरे देश का "मैन्युफैक्चरिंग गेटवे" बन चुका है। एक माह के भीतर यहां दूसरी बड़ी वैश्विक कंपनी द्वारा नई औद्योगिक इकाई की स्थापना इस बात का प्रमाण है कि निवेशकों का भरोसा मध्यप्रदेश पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लिउगोंग समूह और सभी कंपनी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नई इकाई प्रधानमंत्री श्री मोदी के "मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड" संकल्प को मध्यप्रदेश की धरती से एक नई गति प्रदान करेगी।
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में इन दिनों पवित्र जल के साथ-साथ हर दिन नई-नई सौगातों की भी बारिश हो रही है। पिछले मात्र 10 दिनों में प्रदेश में पांच ऐतिहासिक औद्योगिक आयोजन हुए हैं, जो यहां हो रहे औद्योगिक विकास की नई तस्वीर दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में बीते दो वर्षों में ही करीब 10 हजार करोड़ रूपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के यह आंकड़े विरोधी दलों को जवाब है। लिउगोंग कंपनी ने अपनी प्रोडक्शन यूनिट के विस्तार के लिए भी पीथमपुर को ही चुना।
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि लिउगोंग कंपनी दुनिया के सबसे बड़े हैवी अर्थ मूवर्स प्रोड्यूसर्स में से एक है। लगभग दो दशकों से पीथमपुर में कार्यरत लिउगोंग की इस नई उत्पादन इकाई से कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3,250 मशीनों से बढ़कर 7,500 मशीनों तक पहुंच जाएगी। इस विस्तार से 600 प्रत्यक्ष तथा सहायक उद्योगों एवं सप्लाई चेन के माध्यम से 5,000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस प्लांट में प्रोडक्शन स्टार्ट होते ही भारतीय उद्योगों से लिए जाने वाले कंपोनेंट्स में कंपनी की हिस्सेदारी भी 40 प्रतिशत से बढ़कर अब 60 प्रतिशत हो जाएगी, जिससे प्रदेश के एमएसएमई, इंजीनियरिंग और ऑटो कंपोनेंट उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में ही मध्यप्रदेश को 76 हजार 862 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेशों से 82 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। इसमें नर्मदापुरम में सबसे अधिक 11 हजार 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। पिछले छह महीने में ही मप्र में 41 हजार 950 करोड़ के निवेश से जुड़ी 166 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। इन इकाइयों के बनने से लगभग 50 हजार नए रोजगार सृजित होंगे।  
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पीथमपुर ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री का भी प्रमुख केंद्र है। यहां लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए का निवेश आया है और 4 से 5 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पिछले साल सितंबर में धार में ही देश के पहले पीएम मित्र पार्क की नींव रखी थी। टेक्सटाइल सेक्टर का यह पीएम मित्र पार्क मालवा और निमाड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा में पीथमपुर से शुरू हो रही यह यूनिट नया अध्याय लिखेगी।
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया। प्रदेश में पहली बार जिला और संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) आयोजित की गई, जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का आशीर्वाद मिला। नए भारत में मध्यप्रदेश भी एक अलग दौर में पहुंचा है। जीआईएस 2025 में मध्यप्रदेश में 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले थे, जिसके 10 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि राज्य में विदेशी निवेश भी तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका, इंग्लैंड, जापान और जर्मनी जैसे बड़े से बड़े देश आज मध्यप्रदेश में निवेश करना चाहते हैं।
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने बीते 6 माह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। छह जुलाई को भोपाल के पास सतगढ़ी में नया स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया है, इससे 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यहीं पर 150 करोड़ रूपए की लागत से 10 हजार से अधिक व्यक्तियों की बैठक क्षमता वाला वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जा रहा है। पांच जुलाई को शिवपुरी में 2500 करोड़ लागत से डिफेंस सेक्टर की बड़ी निर्माण ईकाई की भी नींव रखी है। यहां बनीं मिसाइलें 1000 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम होंगी। इसके साथ ही भारत में पेप्सीको की 1250 करोड़ रूपए लागत की दूसरी अत्याधुनिक प्रोडक्शन यूनिट का काम भी तेजी से चल रहा है। किसान कल्याण वर्ष में यह कंपनी आलू को प्रोसेस कर फूड प्रोडक्ट्स तैयार करेगी और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। उन्होंने बताया कि नीमच जिले में भी 1554 करोड़ की लागत से 38 से अधिक औद्योगिक ईकाई का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया है।        
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीथमपुर में आज 272 करोड़ रुपए के निवेश से 20 एकड़ क्षेत्र में हेवी अर्थ मूवर्स कंपनी की नई यूनिट शुरू होगी। इससे प्रदेश को निर्माण उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। यह यूनिट शुरूआती चरण में प्रतिवर्ष 6,500 निर्माण उपकरणों के उत्पादन की क्षमता विकसित करेगी, जिसमें मुख्य रूप से एसकेवेटर का निर्माण किया जाएगा। यहां बनने वाली मशीनें मेन्यूफेक्चरिंग सेक्टर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे घरेलू आयात पर निर्भरता घटेगी और कुल 5000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
 लिउगोंग कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट श्री ल्यो ग्योबिंग ने कहा कि हमारे लिए यह बड़ा ही सौभाग्यशाली दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीथमपुर में लिउगोंग इंडिया लिमिटेड के नए विनिर्माण संयंत्र की शुरूआत की है। कंपनी का नया प्लांट स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। साथ ही देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। उन्होंने बताया कि हमारा यह प्लांट रिसर्च और मशीनरी निर्माण के मामले प्रमुख ग्लोबल सेंटर बनकर उभरेगा।  
 लिउगोंग इंडिया के कंट्री हेड श्री वरुण विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास की धारा तेज गति से आगे बढ़ रही है। लिउगोंग इंडिया कंपनी ने वर्ष 2009 में पहला प्रोडक्शन किया था। आज हमारी कंपनी बेहतर भविष्य के लिए निर्माण उपकरण तैयार कर रही है। कंपनी मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य में सहयोग प्रदान कर रही है।
 कार्यक्रम में धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कंपनी के  पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
-----

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

*मप्र का इंडस्ट्रियल ग्रोथ इंजन है पीथमपुर, हम यहां बना रहे मेक इन एमपी का इकोसिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* ---- *प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ढाई साल में सभी लक्ष्य हासिल करेगी सरकार* ---- *मध्यप्रदेश में आया लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश* ---- *मप्र में जल के साथ-साथ हो रही है सौगातों की बारिश* ---- *272 करोड़ के अतिरिक्त निवेश से बनीं नई प्रोडक्शन यूनिट से 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार* ---- *कंपनी अब साल में 7500 मशीनें बनाएगी, विस्तार से पहले 3250 मशीनें ही बनाती थी* ---- *दुनिया के सबसे बड़े हैवी अर्थ मूवर्स प्रोड्यूसर्स में से एक है लिउगोंग* ---- *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिउगोंग इंडिया कंपनी के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया उद्घाटन* नर्मदा पुरम, 08 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' स्कीम मध्यप्रदेश के लिए एक लक्ष्य की तरह है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार अगले ढाई सालों में अपने सभी लक्ष्य हासिल करेगी। हमारी सरकार ने देश में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए प्रोत्साहन के सभी द्वार खोल दिए हैं। हमारा पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है। मेक इन इंडिया-मेक इन एमपी के तहत इन्वेस्टर्स को दिए जा रहे इंसेटिव्स को धरातल पर उतारने में पीथमपुर का बड़ा योगदान है। प्रदेश में अधिक से अधिक निवेशक आयें, इसके लिए हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं। हम पीथमपुर में मेक इन इंडिया-मेक इन एमपी के लिए एक पूरा सपोर्टिंग इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पीथमपुर को भावी आवश्यकताओं के अनुरूप ग्रीन इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग तथा वैश्विक निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। हम यहां ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स, इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिल्स और टेक्सटाइल से लेकर टेक्नोलॉजी तक की पूरी चेन तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लिउगोंग इंडिया कंपनी के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उदघाटन समारोह में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां लिउगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मौजूदा उत्पादन ईकाई के विस्तार कार्य का उद्घाटन किया। लिउगोंग कंपनी द्वारा यहां अपनी मौजूदा उत्पादन ईकाई में 272 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश कर नए प्रोडक्शन प्लांट की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लिउगोंग मशीनरी कंपनी लिमिटेड के प्रेसीडेंट (चेयरमैन) श्री झ़ेंग ज़िन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह केवल अनाउंसमेंट करने वाली नहीं, धरातल पर डेवलपमेंट लाने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पीथमपुर मध्यप्रदेश का ही नहीं, पूरे देश का "मैन्युफैक्चरिंग गेटवे" बन चुका है। एक माह के भीतर यहां दूसरी बड़ी वैश्विक कंपनी द्वारा नई औद्योगिक इकाई की स्थापना इस बात का प्रमाण है कि निवेशकों का भरोसा मध्यप्रदेश पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लिउगोंग समूह और सभी कंपनी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नई इकाई प्रधानमंत्री श्री मोदी के "मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड" संकल्प को मध्यप्रदेश की धरती से एक नई गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में इन दिनों पवित्र जल के साथ-साथ हर दिन नई-नई सौगातों की भी बारिश हो रही है। पिछले मात्र 10 दिनों में प्रदेश में पांच ऐतिहासिक औद्योगिक आयोजन हुए हैं, जो यहां हो रहे औद्योगिक विकास की नई तस्वीर दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में बीते दो वर्षों में ही करीब 10 हजार करोड़ रूपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के यह आंकड़े विरोधी दलों को जवाब है। लिउगोंग कंपनी ने अपनी प्रोडक्शन यूनिट के विस्तार के लिए भी पीथमपुर को ही चुना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि लिउगोंग कंपनी दुनिया के सबसे बड़े हैवी अर्थ मूवर्स प्रोड्यूसर्स में से एक है। लगभग दो दशकों से पीथमपुर में कार्यरत लिउगोंग की इस नई उत्पादन इकाई से कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3,250 मशीनों से बढ़कर 7,500 मशीनों तक पहुंच जाएगी। इस विस्तार से 600 प्रत्यक्ष तथा सहायक उद्योगों एवं सप्लाई चेन के माध्यम से 5,000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस प्लांट में प्रोडक्शन स्टार्ट होते ही भारतीय उद्योगों से लिए जाने वाले कंपोनेंट्स में कंपनी की हिस्सेदारी भी 40 प्रतिशत से बढ़कर अब 60 प्रतिशत हो जाएगी, जिससे प्रदेश के एमएसएमई, इंजीनियरिंग और ऑटो कंपोनेंट उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में ही मध्यप्रदेश को 76 हजार 862 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेशों से 82 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। इसमें नर्मदापुरम में सबसे अधिक 11 हजार 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। पिछले छह महीने में ही मप्र में 41 हजार 950 करोड़ के निवेश से जुड़ी 166 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। इन इकाइयों के बनने से लगभग 50 हजार नए रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पीथमपुर ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री का भी प्रमुख केंद्र है। यहां लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए का निवेश आया है और 4 से 5 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पिछले साल सितंबर में धार में ही देश के पहले पीएम मित्र पार्क की नींव रखी थी। टेक्सटाइल सेक्टर का यह पीएम मित्र पार्क मालवा और निमाड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा में पीथमपुर से शुरू हो रही यह यूनिट नया अध्याय लिखेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया। प्रदेश में पहली बार जिला और संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) आयोजित की गई, जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का आशीर्वाद मिला। नए भारत में मध्यप्रदेश भी एक अलग दौर में पहुंचा है। जीआईएस 2025 में मध्यप्रदेश में 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले थे, जिसके 10 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि राज्य में विदेशी निवेश भी तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका, इंग्लैंड, जापान और जर्मनी जैसे बड़े से बड़े देश आज मध्यप्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने बीते 6 माह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। छह जुलाई को भोपाल के पास सतगढ़ी में नया स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया है, इससे 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यहीं पर 150 करोड़ रूपए की लागत से 10 हजार से अधिक व्यक्तियों की बैठक क्षमता वाला वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जा रहा है। पांच जुलाई को शिवपुरी में 2500 करोड़ लागत से डिफेंस सेक्टर की बड़ी निर्माण ईकाई की भी नींव रखी है। यहां बनीं मिसाइलें 1000 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम होंगी। इसके साथ ही भारत में पेप्सीको की 1250 करोड़ रूपए लागत की दूसरी अत्याधुनिक प्रोडक्शन यूनिट का काम भी तेजी से चल रहा है। किसान कल्याण वर्ष में यह कंपनी आलू को प्रोसेस कर फूड प्रोडक्ट्स तैयार करेगी और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। उन्होंने बताया कि नीमच जिले में भी 1554 करोड़ की लागत से 38 से अधिक औद्योगिक ईकाई का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीथमपुर में आज 272 करोड़ रुपए के निवेश से 20 एकड़ क्षेत्र में हेवी अर्थ मूवर्स कंपनी की नई यूनिट शुरू होगी। इससे प्रदेश को निर्माण उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। यह यूनिट शुरूआती चरण में प्रतिवर्ष 6,500 निर्माण उपकरणों के उत्पादन की क्षमता विकसित करेगी, जिसमें मुख्य रूप से एसकेवेटर का निर्माण किया जाएगा। यहां बनने वाली मशीनें मेन्यूफेक्चरिंग सेक्टर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे घरेलू आयात पर निर्भरता घटेगी और कुल 5000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लिउगोंग कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट श्री ल्यो ग्योबिंग ने कहा कि हमारे लिए यह बड़ा ही सौभाग्यशाली दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीथमपुर में लिउगोंग इंडिया लिमिटेड के नए विनिर्माण संयंत्र की शुरूआत की है। कंपनी का नया प्लांट स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। साथ ही देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। उन्होंने बताया कि हमारा यह प्लांट रिसर्च और मशीनरी निर्माण के मामले प्रमुख ग्लोबल सेंटर बनकर उभरेगा। लिउगोंग इंडिया के कंट्री हेड श्री वरुण विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास की धारा तेज गति से आगे बढ़ रही है। लिउगोंग इंडिया कंपनी ने वर्ष 2009 में पहला प्रोडक्शन किया था। आज हमारी कंपनी बेहतर भविष्य के लिए निर्माण उपकरण तैयार कर रही है। कंपनी मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य में सहयोग प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कंपनी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। ----- #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत ने किया उपार्जन एवं खाद भंडारण केंद्रों का औचक निरीक्षण

किसानों को समय पर भुगतान, सुचारु खाद वितरण एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन ने बुधवार को जिले के उपार्जन केंद्रों एवं खाद भंडारण केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, समयबद्ध उपार्जन, शीघ्र भुगतान तथा खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ श्री जैन ने बनापुरा स्थित पालीवाल वेयरहाउस उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी, तौल व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए।

उन्होंने खरीदी के उपरांत किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीकृति पत्रक (एक्सेप्टेंस नोट) एवं वेयरहाउस रसीद (डब्ल्यूएचआर) तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लंबित स्थिति नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने बनापुरा के डबल लॉक सेंटर तथा सांवलखेड़ा सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों के उपलब्ध स्टॉक की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों की मांग के अनुरूप खाद का नियमित वितरण सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।

सीईओ श्री जैन ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छायादार विश्राम स्थल एवं बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले उपार्जन केंद्रों एवं सहकारी समितियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री रविकांत सिंह, जिला विपणन अधिकारी श्री अनिल कुमार जैन, उपायुक्त सहकारिता श्री शिवम मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत ने किया उपार्जन एवं खाद भंडारण केंद्रों का औचक निरीक्षण किसानों को समय पर भुगतान, सुचारु खाद वितरण एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन ने बुधवार को जिले के उपार्जन केंद्रों एवं खाद भंडारण केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, समयबद्ध उपार्जन, शीघ्र भुगतान तथा खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ श्री जैन ने बनापुरा स्थित पालीवाल वेयरहाउस उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी, तौल व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए। उन्होंने खरीदी के उपरांत किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीकृति पत्रक (एक्सेप्टेंस नोट) एवं वेयरहाउस रसीद (डब्ल्यूएचआर) तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लंबित स्थिति नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने बनापुरा के डबल लॉक सेंटर तथा सांवलखेड़ा सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों के उपलब्ध स्टॉक की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों की मांग के अनुरूप खाद का नियमित वितरण सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। सीईओ श्री जैन ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छायादार विश्राम स्थल एवं बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले उपार्जन केंद्रों एवं सहकारी समितियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री रविकांत सिंह, जिला विपणन अधिकारी श्री अनिल कुमार जैन, उपायुक्त सहकारिता श्री शिवम मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

बिना डायवर्शन कृषि भूमि के अन्य प्रयोजन के उपयोग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

12 प्रकरणों में किया गया 20 लाख 87 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित,

7 बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत भू-राजस्व वसूली सुनिश्चित करने एवं कृषि भूमि के अनधिकृत उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा श्री विजय राय के नेतृत्व में बिना विधिवत डायवर्जन (व्यपवर्तन) कर कृषि भूमि का व्यावसायिक अथवा अन्य गैर-कृषि प्रयोजनों में उपयोग करने वाले भूमिस्वामियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 59 के अंतर्गत बिना अनुमति कृषि भूमि का अवैध उपयोग करने के कुल 12 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए ₹20,87,866 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा कि ग्राम भरलाय एवं बरहानपुरा के पांच भूमिस्वामियों ने नोटिस प्राप्त होने के बाद ₹1,95,210 की बकाया राशि तत्काल शासकीय खजाने में जमा कर दी।

वहीं, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अर्थदंड जमा नहीं करने वाले सात बड़े बकायादारों के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय ने उनकी चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की तथा राजस्व अभिलेखों में अर्थदंड की प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित बकायादारों में बनापुरा निवासी श्रीमती श्रद्धा पति अनुराग गौर, श्री पदमकांत पिता विजयशंकर, श्री बलराम गौर पिता राधेलाल गौर, श्रीमती सरोज पति लीलाधार, श्री कैलाश पिता रामेश्वर अग्रवाल, बराखड़कला निवासी श्री शाहबाज पिता फखरे आलम तथा चौकीहरवंश निवासी श्रीमती कृष्णाबाई पति रामचंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिन भूमिस्वामियों द्वारा बिना विधिवत डायवर्जन कृषि भूमि पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान, भवन अथवा अन्य निर्माण किए गए हैं, उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

बिना डायवर्शन कृषि भूमि के अन्य प्रयोजन के उपयोग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई 12 प्रकरणों में किया गया 20 लाख 87 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित, 7 बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत भू-राजस्व वसूली सुनिश्चित करने एवं कृषि भूमि के अनधिकृत उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा श्री विजय राय के नेतृत्व में बिना विधिवत डायवर्जन (व्यपवर्तन) कर कृषि भूमि का व्यावसायिक अथवा अन्य गैर-कृषि प्रयोजनों में उपयोग करने वाले भूमिस्वामियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 59 के अंतर्गत बिना अनुमति कृषि भूमि का अवैध उपयोग करने के कुल 12 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए ₹20,87,866 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा कि ग्राम भरलाय एवं बरहानपुरा के पांच भूमिस्वामियों ने नोटिस प्राप्त होने के बाद ₹1,95,210 की बकाया राशि तत्काल शासकीय खजाने में जमा कर दी। वहीं, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अर्थदंड जमा नहीं करने वाले सात बड़े बकायादारों के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय ने उनकी चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की तथा राजस्व अभिलेखों में अर्थदंड की प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित बकायादारों में बनापुरा निवासी श्रीमती श्रद्धा पति अनुराग गौर, श्री पदमकांत पिता विजयशंकर, श्री बलराम गौर पिता राधेलाल गौर, श्रीमती सरोज पति लीलाधार, श्री कैलाश पिता रामेश्वर अग्रवाल, बराखड़कला निवासी श्री शाहबाज पिता फखरे आलम तथा चौकीहरवंश निवासी श्रीमती कृष्णाबाई पति रामचंद्र कुशवाहा शामिल हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिन भूमिस्वामियों द्वारा बिना विधिवत डायवर्जन कृषि भूमि पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान, भवन अथवा अन्य निर्माण किए गए हैं, उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026