Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image
image

कमिश्नरेट कानपुर नगर में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल एवं अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री दीपक शर्मा (फायर सर्विस) के साथ 26 से 28 जून, 2026 तक तीन दिवसीय “अग्नि सुरक्षा एवं बचाव जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) श्री महेश कुमार हैं। प्रथम दिवस पर पुलिस कार्यालय सभागार में कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टल संचालकों हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें फायर सर्विस, सिविल डिफेंस एवं केस्को के विशेषज्ञों द्वारा भवन सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं आपात निकासी पर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं लाइव डेमो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 85 से अधिक कोचिंग संस्थानों के संचालक एवं 300 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे। @Uppolice @kanpurnagarfire

MORE NEWS

आज दिनांक 26.06.2026 को मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा महोदय द्वारा दम मदार मजार, मछरिया एवं बाबूपुरवा कब्रिस्तान चौराहा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में निकाले जा रहे ताजिया जुलूस मार्गों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील/अतिसंवेदनशील स्थलों पर की गई पुलिस बल की तैनाती का गहन जायजा लिया। साथ ही मार्गों पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, महिला सुरक्षा दलों की सक्रियता एवं लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर पूरे क्षेत्र पर प्रभावी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जुलूस पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल विधिक एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार गश्त एवं निगरानी जारी है तथा संपूर्ण क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल पूर्ण रूप से मुस्तैद है। @Uppolice @dcpskanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026

थाना नौबस्ता क्षेत्रांतर्गत मछरिया में मुहर्रम जुलूस का निरीक्षण
▫️आज पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा थाना नौबस्ता क्षेत्रांतर्गत मछरिया में आयोजित मुहर्रम जुलूस में उपस्थित रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होता पाया गया।
▫️पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की।
▫️कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मध्य मुहर्रम का जुलूस पूर्णतः शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संचालित हो रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि पर्व सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

@dcpskanpur

थाना नौबस्ता क्षेत्रांतर्गत मछरिया में मुहर्रम जुलूस का निरीक्षण ▫️आज पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा थाना नौबस्ता क्षेत्रांतर्गत मछरिया में आयोजित मुहर्रम जुलूस में उपस्थित रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होता पाया गया। ▫️पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। ▫️कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मध्य मुहर्रम का जुलूस पूर्णतः शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संचालित हो रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि पर्व सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके। @dcpskanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026

दिनांक-26.06.2026 को पुलिस, फायर विभाग, विद्युत एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फायर सेफ्टी अवेयरनेस एवं प्रशिक्षण अभियान के प्रथम दिवस कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों/प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अचानक आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से आग पर नियंत्रण, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपातकालीन निकासी (Evacuation) की प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी कराया गया। अभियान का उद्देश्य जनसामान्य एवं संस्थान संचालकों को फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक करना तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराना है। फायर सेफ्टी नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए फायर विभाग द्वारा आवश्यक प्रवर्तन (Enforcement) की कार्रवाई भी निरंतर की जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
बाइट-अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री संकल्प शर्मा महोदय @Uppolice @fireserviceup @kanpurnagarfire

दिनांक-26.06.2026 को पुलिस, फायर विभाग, विद्युत एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फायर सेफ्टी अवेयरनेस एवं प्रशिक्षण अभियान के प्रथम दिवस कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों/प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अचानक आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से आग पर नियंत्रण, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपातकालीन निकासी (Evacuation) की प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी कराया गया। अभियान का उद्देश्य जनसामान्य एवं संस्थान संचालकों को फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक करना तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराना है। फायर सेफ्टी नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए फायर विभाग द्वारा आवश्यक प्रवर्तन (Enforcement) की कार्रवाई भी निरंतर की जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। बाइट-अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री संकल्प शर्मा महोदय @Uppolice @fireserviceup @kanpurnagarfire

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026

कमिश्नरेट कानपुर नगर में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल एवं अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री दीपक शर्मा (फायर सर्विस) के साथ 26 से 28 जून, 2026 तक तीन दिवसीय “अग्नि सुरक्षा एवं बचाव जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) श्री महेश कुमार हैं। प्रथम दिवस पर पुलिस कार्यालय सभागार में कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टल संचालकों हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें फायर सर्विस, सिविल डिफेंस एवं केस्को के विशेषज्ञों द्वारा भवन सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं आपात निकासी पर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं लाइव डेमो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 85 से अधिक कोचिंग संस्थानों के संचालक एवं 300 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे। @Uppolice @kanpurnagarfire - Kanpur Nagar News