थाना बर्रा पुलिस द्वारा चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की तलाश के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें से 01 मोटरसाइकिल एक पंजीकृत मुकदमे से संबंधित पाई गई तथा शेष 02 मोटरसाइकिलें अन्य घटनाओं से संबंधित पाई गईं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
@Uppolice