"महापुरुषों की आड़ में जमीन हड़पना बंद हो" - विधायक प्रीतम लोधी ने दी चेतावनी
शिवपुरी- पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग रात में चुपके से सार्वजनिक जगहों पर मूर्तियां रखकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि महापुरुषों का सम्मान सबको करना चाहिए, लेकिन नियम तोड़कर और प्रशासन को बताए बिना मूर्ति लगाना गलत है।
विधायक ने प्रशासन से कहा कि बिना अनुमति मूर्ति लगाने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाए। साथ ही लोगों से अपील की कि अगर कोई मूर्ति लगाना चाहता है तो पहले आवेदन दे, सही जगह चुने और फिर विधिवत स्थापना करे।
अब पिछोर में रात के अंधेरे में मूर्ति रखकर राजनीति चमकाने का काम नहीं चलने देंगे क्या कुछ कहां पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने सुनिए👇👇
#Pichhor #PritamLodhi #MPNews #JaminKabja #MahapurushKaSamman