प्रतापगढ़: ओवरब्रिज की ढलान पर बेकाबू वैगन आर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल में इलाज जारी
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बाईपास स्थित ओवरब्रिज की उतरने वाली ढलान पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ चिलबिला की तरफ से अपनी मां गोमती देवी को बाइक पर बैठाकर लौट रहे अंकित प्रजापति (निवासी नेवढ़िया, अंतू) की बाइक को ओवरब्रिज से नीचे उतर रही एक तेज रफ्तार वैगन आर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026