कानपुर: पानी के विवाद में जेठ-जेठानी ने दंपती को बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा; CCTV में कैद हुई वारदात
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से पानी के मामूली विवाद में मारपीट और गुंडागर्दी का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके में पानी को लेकर हुए विवाद के बाद जेठ-जेठानी पर अपने ही परिवार के दंपती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
पति को लाठी-डंडों से पीटा, बचाने आई पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हंसपुरम में पानी के इस्तेमाल को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जेठ-जेठानी ने मिलकर पीड़ित पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की। जब पीड़ित की पत्नी अपने पति को बचाने बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी बर्बरता की और उसके बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा।
मकान खाली कराने और जान से मारने की धमकी का आरोप
पीड़ित दंपती ने पुलिस को दी गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं और दबाव बनाकर जबरन मकान खाली कराना चाहते हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026