भिवानी स्टैण्ड शौरी मार्किट में रोहतक पुलिस सहायता केंद्र का हुआ शुभारंभ
पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री गौरव राजपुरोहित ने किया उद्घाटन, मार्केट के लोगों ने जताया आभार
शौरी क्लाथ मर्चेटंस एसोशिएशन की ओर से आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोहतक पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया है।पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री गौरव राजपुरोहित द्वारा आज रोहतक पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहतक ने कहा कि पुलिस सहायता केंद्र का उद्देश्य बाजार में आने वाले आमजन एवं दुकानदारों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाना तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता को और अधिक सुगम एवं त्वरित बनाना है। पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को सदैव प्राथमिकता दी जाती है।
शौरी क्लाथ मर्चेटंस एसोशिएशन के सदस्यों ने पुलिस सहायता केंद्र के निर्माण एवं शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए रोहतक पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक रोहतक का आभार व्यक्त किया। मार्केट के लोगों ने कहा कि इस सहायता केंद्र के शुरू होने से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी तथा आमजन को पुलिस सहायता आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
रोहतक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुंरत पुलिस को दें।
Uklana, Hissar | Oct 5, 2026