मखदुमपुर: सरेन गांव में अपने ही घर से युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव में मंगलवार को 22 वर्षीय विकास कुमार का शव उसके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक हरिलाल यादव का पुत्र था। परिजनों ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त को हुए विवाद में विकास को चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट से इनकार कर दिया।