भदोही: जनपद के भदोही कोतवाली, चौरी व सुरियावां थाना ने 8 नफर वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
भदोही पुलिस ने थाना भदोही से 2,सुरियावा 2,चौरी से 4 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर लगातार अपराधियों की धर पकड़ हेतु पुलिस को दिशा निर्देश मिलता रहता है। वही कोतवाली भदोही, थाना चौरी व थाना सुरियावां ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर जहां जेल भेजा है वही आमजन के सुरक्षा का एहसास भी दिलाया।