भदोही: डीएम विशाल सिंह ने अभोली ब्लॉक के एक दर्जन संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण।
नवागत डीएम विशाल सिंह ने आज अभोली ब्लॉक के करीब एक दर्जन संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कुढ़वा, दुर्गागंज,अभोली व गुवाली गांव में पहुंचकर करीब एक दर्जन संवेदनशील अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।