भदोही: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज पर जाने के लिए पक्का रास्ता न होने से मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों को होती है परेशानी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज पर जाने के लिए पक्का रास्ता न होने से मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों को होती है परेशानी ।अभोली ब्लॉक का यह जो अस्पताल है भदोही व प्रयागराज जनपद से जुड़ा है ,यहां पर काफी संख्या में मरीज आते हैं लेकिन रास्ता सही न होने की वजह से कई बार लोग गिर भी चुके हैं । चिकित्सा अधीक्षक ने कहा रास्ते के बाबत कई बार लिखा जा चुका है पत्र।