भदोही: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का बैठक संपन्न ,कई बिंदुओं पर हुई चर्चा।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद भदोही जिला इकाई की बैठक भदोही उगापुर बाजार में संपन्न हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी प्रांत उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने किया तथा संचालन जिला मंत्री अशोक सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री संजय जी ने कहा कि हिंदू धर्म व समाज पर विरोधियों द्वारा चौतरफ़ा हमला किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए आगे आने की जरुरत है।