भदोही: विधानसभा क्षेत्र भदोही के दर्जनों गांवों में पूर्व मंत्री मदनलाल बिंद ने किया जनसंपर्क
भदोही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मदनलाल बिंद ने जनसंपर्क किया। भाजपा के पदाधिकारियों से मिलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की और कहा कि भाजपा इस बार 400 के पार होगी और फिर से एक बार एनडीए की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री ने जमुनीपुर, अठगवां, देवनाथपुर व मुंसी आदि गांवों में जनसंपर्क किया।