भदोही: दानापुर बाजार के अमिलहरा गांव के लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने पर किया प्रदर्शन।
अमिलहरा गांव में 16केवीए का एक ट्रांसफार्मर जो पिछले एक महीने से खराब है , कई बार शिकायत के बाद बदला नहीं गया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदला जाएगा , लेकिन बिजली विभाग के उदासीनता के कारण अभी तक ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है।