पिता के अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट आया था अभिषेक सिंह। जिस घाट पर पिता को अंतिम विदाई देनी थी, वहीं उसे बेरहमी से पीटा गया।
आरोप है कि चिता की लकड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद कई लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। हमला इतना गंभीर था कि अभिषेक बेहोश हो गया।उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा।घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया।
चौक पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मणिकर्णिका घाट की इस घटना ने अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
#Manikarnika #Varanasi #viralvideochallenge #videoviralfacebook #socialmediamarketing #socialmediamanager #socialmediatips