इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में युवक के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही तलाश
Indore, Indore | Apr 28, 2025 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा इलाके में एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में युवक वैभव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि कपिल वाघेला, यश वाघेला, सोनू और अन्य युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिसने बताया जा रहा है कि यह विवाद यश के भाई को अपशब्द कहने को लेकर हुआ था।