इंदौर: मोबाइल पर पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित वीडियो देखने पर युवक के साथ ट्रेन में की गई मारपीट, इंदौर GRP ने दर्ज किया मामला
Indore, Indore | Apr 28, 2025 शुजालपुर से ट्रेन में इंदौर आ रहे एक युवक से पहलगाम हमले के वीडियो देखने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है, युवक ट्रेन में मोबाइल पर पहलगाम हमले के वीडियो देख रहा था। जिस पर ट्रैन में ही मौजूद युवकों द्वारा आपत्ति ली गई और युवक से मारपीट की, मारपीट करने वाले लोगों ने युवक को ट्रैन से फेकने की तक बात कही, जिसके बाद युवक ने जीआरपी थाने पर शिकायत की है।