इंदौर: गोविंद नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने घर की छत पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Indore, Indore | Apr 28, 2025 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर कॉलोनी में रहने वाले 47 वर्षीय किशोर प्रजापत के द्वारा अपने ही घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की घटना के वक्त मृतक किशोर का पूरा परिवार घर में ही नीचे मौजूद था और उसने छत पर जाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की जानकारी तब लगी जब मृतक किशोर की पत्नी अपने उसे देखने छत पर पहुंची थी।