लोहरदगा: लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, निकोटिनयुक्त पान मसाले और कई खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश तथा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर बुधवार शाम लगभग 4 बजे लोहरदगा में निकोटिन एवं तंबाकू युक्त पान मसालों के खिलाफ विशेष सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर ने किया।