Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

➡️ प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मकरोनिया में देखा अमृत 2.0 का काम; 2 एकड़ ज़ोन में 1,000 पौधों के रोपण के साथ वृहद पर्यावरण अभियान शुरू ➡️ भू-जल स्तर बनाए रखना और जल संरचनाओं का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी --- उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ➡️ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने रोपा नारियल का पौधा मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में आज मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई। उन्होंने यह नारियल का पौधा रोपकर वृहद पौधारोपण की शुरुआत की। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अमृत 2.0 योजना के कार्यों का मूल्यांकन करने के साथ ही, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से "एक पेड़ माँ के नाम" वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि , प्रशासनिक अधिकारी और जन समुदाय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मकरोनिया क्षेत्र में हो रहे तीव्र विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित 'अमृत योजना' को स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों ने बखूबी धरातल पर उतारा है। क्षेत्र के निरंतर 4 बार के विधायक ने जनता के दिलों में स्थान बनाकर विकास को प्राथमिकता दी है। पुराने कुओं, बावड़ियों और पारंपरिक जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करना अत्यंत आवश्यक है। वर्षा जल को सहेजकर जमीन के भीतर पहुंचाना और वाटर टेबल (भूजल स्तर) को बनाए रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। वर्षा के जल का संचय करना और उसे वापस भूमि में पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ी के प्रति यह हमारी जिम्मेदारी भी है। सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने मकरोनिया क्षेत्र में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने यहां बन रहे भव्य रविदास मंदिर निर्माण, शबरी जलाशय के सुंदरीकरण और क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण हेतु स्थानीय विधायक, प्रशासनिक और जनभागीदारी के प्रयासों की सराहना की। विधायक श्री प्रदीप लारिया ने क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी दी और कहा कि क्षेत्र में लगातार तीव्र गति से विकास हो रहा है। आज यहां करीब ₹1.60 करोड़ की लागत से शबरी जलाशय/सरोवर का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही ₹72 लाख की लागत से 'शबरी पार्क' का निर्माण भी जारी है, जिसे एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान अभियान के तहत यहां करीब 2 एकड़ क्षेत्र को विशेष वन ज़ोन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ कुल 1,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य है। ➡️ विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण एवं अनुकंपा नियुक्ति अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पार्क और वॉटर बॉडी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किए जाएं। हितग्राहियों को राहत:प्रशासनिक संवेदनशीलता के अंतर्गत कार्यक्रम के दौरान दो पात्र हितग्राहियों—श्री आशु जाटव एवं श्री प्रिंस दुबे—को मुख्य अतिथियों द्वारा शासकीय सेवा हेतु अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र के पार्षदगण, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियर्स एवं मकरोनिया क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

MORE NEWS

➡️ जल संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

➡️ शबरी सरोवर बना जनभागीदारी और पर्यावरण संवर्धन का केंद्र

जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अमृत हरित महाभियान-2026 के अंतर्गत एक पेड़, मां के नाम वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मकरोनिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बड़तूमा स्थित शबरी सरोवर परिसर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सरोवर का निरीक्षण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और हरित आवरण का विस्तार वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि शबरी सरोवर क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरोवर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत सिद्ध होगा। श्री लारिया ने बताया कि परिसर में एक हजार वृक्षों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और वृक्षारोपण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा जनसहभागिता से ही इन अभियानों को स्थायी सफलता प्राप्त हो सकती है।

सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शबरी सरोवर के विकास कार्यों एवं जल संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, श्री श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह, कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहिलाल, श्री चौन सिंह, श्री कपिल कुशवाहा, श्री अंकित तिवारी, श्री अशोक सिंह, श्री अरविंद घोषी, श्री सोहन लोधी, श्री शारदा खटीक, पार्षदगण एवं एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया एवं विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर मिश्रा ने किया।

जल संरक्षण एवं हरित विकास के इस समन्वित आयोजन ने शबरी सरोवर को पर्यावरणीय चेतना, जनसहभागिता और सतत विकास के एक प्रेरक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध किया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ जल संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ➡️ शबरी सरोवर बना जनभागीदारी और पर्यावरण संवर्धन का केंद्र जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अमृत हरित महाभियान-2026 के अंतर्गत एक पेड़, मां के नाम वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मकरोनिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बड़तूमा स्थित शबरी सरोवर परिसर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सरोवर का निरीक्षण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और हरित आवरण का विस्तार वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि शबरी सरोवर क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरोवर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत सिद्ध होगा। श्री लारिया ने बताया कि परिसर में एक हजार वृक्षों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और वृक्षारोपण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा जनसहभागिता से ही इन अभियानों को स्थायी सफलता प्राप्त हो सकती है। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शबरी सरोवर के विकास कार्यों एवं जल संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, श्री श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह, कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहिलाल, श्री चौन सिंह, श्री कपिल कुशवाहा, श्री अंकित तिवारी, श्री अशोक सिंह, श्री अरविंद घोषी, श्री सोहन लोधी, श्री शारदा खटीक, पार्षदगण एवं एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया एवं विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर मिश्रा ने किया। जल संरक्षण एवं हरित विकास के इस समन्वित आयोजन ने शबरी सरोवर को पर्यावरणीय चेतना, जनसहभागिता और सतत विकास के एक प्रेरक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

➡️ सागर में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा: उप मुख्यमंत्री ने दिए विधानसभावार मॉनिटरिंग के निर्देश, पौधे बचाने वाली संस्थाएं होंगी पुरस्कृत

➡️ हमारा लक्ष्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा करना है
   __उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' की जिला स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा जल के अधिकतम संचयन हेतु फार्म पॉन्ड्स के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, पर्यावरण-अनुकूल और लोकहितकारी कार्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी कार्यों की विधानसभावार मॉनिटरिंग करने और शेष बचे कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पौधों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने के लिए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन निकायों, संस्थाओं आदि द्वारा लगाए गए पौधे अगले वर्ष तक सर्वाधिक संख्या में जीवित और सुरक्षित रहेंगे, उन्हें  पुरस्कृत भी किया जाए जिससे संबंधितों को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा करना है।

खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि खुरई में इस वर्ष एक दिन में  1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें समाज के सभी व्यक्तियों की सहभागिता रहती है। गत वर्ष भी वृहद पैमाने पर यह गतिविधि की गई थी जिसमें पौधारोपण करने वाले सभी व्यक्ति नियमित रूप से उनके द्वारा लगाए गए पौधों की फोटो अपलोड करते हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उस पौधे को सही देखभाल मिल रही है। पौधों की एक गार्जियन की तरह सेवा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है।

सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने शहरी क्षेत्र में रेनवाटर हार्वेस्टिंग को सक्रिय करने और लाखा बंजारा झील पर गंगा आरती के माध्यम से आई जन-जागरूकता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सागर नगर में भी उचित स्थान को देखते हुए करीब 25 हज़ार पौधारोपण का लक्ष्य लिया गया है।

देवरी विधायक श्री वृजबिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने भी उनके क्षेत्र ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने जहां बाउंड्री नहीं है वहां रोपे गए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अभियान के तहत विगत दो वर्षों में किए गए कार्यों की मॉनिटरिंग और गैप फिलिंग करने साथ ही अभियान के तहत आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया में तेजी लाने के की बात कही। जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का प्रेजेंटेशन देते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी ने बताया कि सागर जिला जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुका है और लगातार इसके तहत कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, अध्यक्ष नगर निगम श्री वृंदावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, डीएफओ श्री शैलेश माचरा एवं श्री वरुण यादव, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सागर में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा: उप मुख्यमंत्री ने दिए विधानसभावार मॉनिटरिंग के निर्देश, पौधे बचाने वाली संस्थाएं होंगी पुरस्कृत ➡️ हमारा लक्ष्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा करना है __उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' की जिला स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा जल के अधिकतम संचयन हेतु फार्म पॉन्ड्स के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, पर्यावरण-अनुकूल और लोकहितकारी कार्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी कार्यों की विधानसभावार मॉनिटरिंग करने और शेष बचे कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पौधों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने के लिए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन निकायों, संस्थाओं आदि द्वारा लगाए गए पौधे अगले वर्ष तक सर्वाधिक संख्या में जीवित और सुरक्षित रहेंगे, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाए जिससे संबंधितों को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा करना है। खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि खुरई में इस वर्ष एक दिन में 1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें समाज के सभी व्यक्तियों की सहभागिता रहती है। गत वर्ष भी वृहद पैमाने पर यह गतिविधि की गई थी जिसमें पौधारोपण करने वाले सभी व्यक्ति नियमित रूप से उनके द्वारा लगाए गए पौधों की फोटो अपलोड करते हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उस पौधे को सही देखभाल मिल रही है। पौधों की एक गार्जियन की तरह सेवा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने शहरी क्षेत्र में रेनवाटर हार्वेस्टिंग को सक्रिय करने और लाखा बंजारा झील पर गंगा आरती के माध्यम से आई जन-जागरूकता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सागर नगर में भी उचित स्थान को देखते हुए करीब 25 हज़ार पौधारोपण का लक्ष्य लिया गया है। देवरी विधायक श्री वृजबिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने भी उनके क्षेत्र ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने जहां बाउंड्री नहीं है वहां रोपे गए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अभियान के तहत विगत दो वर्षों में किए गए कार्यों की मॉनिटरिंग और गैप फिलिंग करने साथ ही अभियान के तहत आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया में तेजी लाने के की बात कही। जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का प्रेजेंटेशन देते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी ने बताया कि सागर जिला जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुका है और लगातार इसके तहत कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, अध्यक्ष नगर निगम श्री वृंदावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, डीएफओ श्री शैलेश माचरा एवं श्री वरुण यादव, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

मकरोनिया ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी ट्रैफिक पुलिस की बहुत अच्छी करवाई

मकरोनिया ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी ट्रैफिक पुलिस की बहुत अच्छी करवाई

Sagar Nagar, Sagar | Jun 25, 2026