विदिशा नगर: आत्मनिर्भर बनीं लखपति दीदियां, अब 8 हजार के किराये और टेंडर का संकट
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल के बीच विदिशा में लखपति दीदियों के सामने रोजगार बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। पांच साल से चाय-नाश्ते की दुकानें चला रहीं महिलाओं का कहना है कि अब दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया और करीब 8 हजार रुपये मासिक किराया लगाया जा रहा है।बुधवार दोपहर 12 बजे महिलाओं का आरोप है कि नई व्यवस्था से उनका रोजगार प्रभावित हो सकता है।