गिधौर: गेनाडीह के पास ऑटो पलटने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल, महिला को पटना रेफर किया गया
Gidhaur, Jamui | Apr 21, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने 4 बजे बताया कि ऑटो की रफ्तार तेज होने के कारण गेनाडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें गुगुलडीह निवासी टुकनीमा देवी, उनकी बेटी शिल्पी कुमारी और नंदलाल मांझी घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।