हज़ारीबाग: हजारीबाग पदमा गोलीकांड: हथियार-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र में रिटायर शिक्षक रामजय कुमार महथा पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना छह सितंबर की सुबह हुई थी, जब शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग की गई।