महरौनी: ग्राम गुढ़ा भदौरा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलसा
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम गुढ़ा भदौरा में शनिवार दोपहर के समय खेत पर काम कर रहे दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत 14 वर्षीय आनंद को मृत घोषित कर दिया। वही उसके बड़े भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।