पचपहाड़: भवानीमंडी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ़्तार
भवानीमंडी पुलिस ने नौकरी लगवाने व शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में यूपी निवासी आरोपी वाहिद को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मुलाकात ऑनलाइन नौकरी तलाश करते समय एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी, जिसने नौकरी लगवाने व शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बना लिए उसके बाद शादी करने से मना कर दिया।