पचपहाड़: भवानीमंडी मे अवैध धारदार हथियार तलवार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
भवानीमंडी में पुलिस ने अवैध दातार हथियार तलवार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा अवैध कार्यों की रोकथाम व चेकिंग हेतु गश्त की जा रही थी इसी दौरान गरोठ फाटक से एक व्यक्ति धनराज पुत्र प्रभुलाल माली उम्र 35 वर्ष निवासी पचपहाड़ के कब्जे से तलवार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।