पचपहाड़: भवानीमंडी मे पुलिस ने रात्रि में बिना कारण घूमते आठ लोगों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
भवानीमंडी पुलिस ने रात्रि के समय बिना कारण कस्बे में घूमते आठ लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा रात्रि के समय बढ़ती चोरियों व अन्य घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही हेतु गश्त की जा रही थी इसी दौरान रात्रि में बिना किसी कारण घूमते आठ लोगों लखन, सूरज, राजेंद्र, सुनील, राज, गोविंद, ललित, बजरंग को गिरफ्तार किया गया।