डिंडौरी: जिले के छात्र ध्रुव कुमार साहू ने 12वीं में विज्ञान संकाय में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया
डिंडौरी जिले के शासकीय पीएम श्री विद्यालय गाड़ासरई के कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र ध्रुव कुमार साहू ने 500 में 485 अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश कि प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।