धमदाहा: धमदाहा में भव्य रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन, मंत्री लेसी सिंह का हुआ जोरदार स्वागत
धमदाहा :- शनिवार को धमदाहा में रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम बन गई। इस भव्य आयोजन में धमदाहा विधायक सह मंत्री लेसी सिंह ने शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। शोभायात्रा में शामिल होने से पूर्व आयोजक समिति द्वारा मंत्री लेसी सिंह का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।