अशोक नगर: पिपरई: नाबालिग किशोरियों के धर्मांतरण पर विश्व हिंदू परिषद का विरोध, आरोपियों को फांसी की मांग
अशोकनगर जिले के पिपरई की नाबालिक तीन किशोरियों के धर्मांतरण के साथ साथ निकाह कराने का मामला सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने कड़ा विरोध जताया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मठ मंदिर प्रमुख डॉक्टर दीपक मिश्रा ने गुरुवार को शाम 7:00 बजे एक वीडियो जारी कर धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की है।