बिछिया: अंजनिया में गणेश उत्सव के समापन पर युवाओं ने खुद संभाली सफाई की जिम्मेदारी
अंजनिया के पंचवन वार्ड में गणेश उत्सव के समापन और भंडारे से पहले युवाओं ने स्वच्छता की जिम्मेदारी खुद संभाली। गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित मंच के समीप नाली की सफाई नहीं होने पर युवा समिति के सदस्यों ने स्वयं नाली और आसपास के स्थान की सफाई की। युवाओं ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया l आज 25 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 1बजे यह वीडियो प्राप्त हुआ l