रामगंजमण्डी: बापू कॉलोनी स्थित सूने मकान से चोरों ने ₹80 हजार की नकदी व 3 लाख के जेवर किए चोरी
रामगंजमंडी में सुने मकान को चोरो ने निशाना बना दिया। चोरो ने मकान के कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों सें नगदी और लाखों रुपए के सोना - चांदी की जैवर पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय पीड़ित परिवार गाँधी नगर शादी में गया हुआ था। मामला शहर की बापू कॉलोनी का है। जहाँ शादी सें परिवार गुरूवार दोपहर करीब 3 बजे वापस लौटा तो मकान और कमरों का ताला टूटा हुआ मिला।