नीम चक बथानी: दीक्षा कॉन्वेंट सरबहदा के विद्यार्थियों का आईटीएसई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
गया जिले के सरबहदा स्थित दीक्षा कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने आईटीएसई द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में पीयूष कुमार,अमरकांत कुमार,आशुतोष कुमार और सौम्या प्रज्ञा सहित अन्य विद्यार्थियों को ₹5000 का चेक दिया गया।