चूरू: राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में टाऊन हॉल में आयोजित हुआ सुशासन एवं विकास उत्सव, अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Churu, Churu | Mar 28, 2025 चूरू के टाऊन हॉल में शुक्रवार को राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में सुशासन एवं विकास उत्सव आयोजित किया गया। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिये प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।