चूरू: संयुक्त किसान मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | Mar 28, 2025 संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर आज जिला मुख्यालय चुरू पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य व भारतीय किसान यूनियन चुरू के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा वादाखिलाफी करते हुए किसान आन्दोलन को कुचलने, किसान नेताओं को वार्ता के नाम पर जेल में बन्द करने सहित अनेक माँगो को लेकर प्रदर्शन किया।