स्लीमनाबाद: आयुष्मान योजना बनी जीवनदाता: स्लीमनाबाद के नन्हें अबू बकर को मिला नया जीवन
स्लीमनाबाद निवासी एक माह के मासूम अबू बकर के लिए आयुष्मान भारत योजना वरदान साबित हुई। जन्म के कुछ दिनों बाद ही गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चे की मुंबई के SRCC Children’s Hospital में सफल सर्जरी की गई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए महंगा इलाज संभव नहीं था, लेकिन योजना के तहत बिना खर्च के उच्च स्तरीय उपचार मिला।