पथरगामा: पथरगामा चिलरा पुल से बलिया मोड़ तक जर्जर सड़क पर जल जमाव, हादसों की आशंका बढ़ी
चिलरा पुल से बलिया मोड़ तक जाने वाली सड़क इन दिनों जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो जाने से रागिरो और बाइक चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जल जमाव के कारण गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से दुर्घटना के आशंका बनी रहती है।