लालगंज: लालगंज पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में दर्ज किया केस
लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दो अप्रैल की शाम करीब सवा पांच बजे उसकी सत्रह वर्षीया पुत्री गायब हो गयी। पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। गायब किशोरी की तलाश की जा रही है।