राजगढ़: राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में विकसित भारत डिजिटल क्विज एवं हरा-भरा स्वच्छ परिसर थीम आधारित विशेष शिविर का आयोजन
Rajgarh, Churu | Sep 11, 2026 राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ (चूरू) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की थीम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं डिजिटल सहभागिता पर आधारित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनीता गोस्वामी व डॉ छगनलाल चारण ने स्वयंसेवकों को शिविर का महत्व बताया।