सागर नगर: सेंट्रल स्कूल क्र.1 के सामने रेलवे पुल निर्माण में आई रफ़्तार, जल्द शुरू होगी आवाजाही
सागर शहरवासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। सेंट्रल स्कूल क्रमांक 1 के सामने बन रहा रेलवे पुल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। शनिवार सुबह रेलवे से ब्लॉक मिलने के बाद ठेकेदार की टीम ने गर्डर इंस्टालेशन का काम शुरू कर दिया। काफी समय से अटका हुआ यह निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।