सागर नगर: सेवा प्रकल्प के तहत आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र दुर्गानगर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, विधायक प्रदीप लारिया शामिल हुए
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न सेवा प्रकल्प कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते शनिवार की दोपहर 2 बजे दुर्गानगर रजाखेड़ी में स्थित आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र में महिला स्वास्थ जांच, प्राशन कार्यक्रम, पोषण आहार प्रदर्शनी, रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।