सागर नगर: सांसद डॉ. लता वानखेड़े की उपस्थिति में रेलवे गिर्डर लॉन्चिंग, दो महीने में जनता को समर्पित होगा नया आरओबी
सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने शनिवार दोपहर 2 बज एलसी आरओबी 51/2 रेलवे ब्रिज पर गिर्डर लॉन्चिंग का स्वयं मौजूद होकर रेलवे गिर्डर लॉन्चिंग का शुभारंभ किया।सांसद डॉ. वानखेड़े ने क्रेन के माध्यम से गिर्डर लॉन्चिंग की निगरानी की और निर्माण कार्य को गति देने के लिए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य को दी गई समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।