नीमडीह: गौरडीह वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों की जानकारी
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डीएलएसए, सरायकेला की ओर से गौरडीह पंचायत के गौरडीह (वनडीह) गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अकेले नहीं हैं आप विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. पीएलवी शुभंकर महतो ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का परित्याग दंडनीय अपराध है.