प्रेस विज्ञप्ति
गया जी।15 अक्टूबर 2026
बोधगया चेकपोस्ट पर लगातार वाहन जांच अभियान जारी, दो दिनों में 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूल
गया जी, 15 अक्टूबर 2026, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात नियमों का अनुपालन कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, गया श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में बोधगया चेकपोस्ट पर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर नियमानुसार जुर्माना वसूल किया जा रहा है।
जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार के अनुसार, वाहन जांच अभियान के दौरान *14 अक्टूबर 2026 को 8 लाख रुपये तथा 15 अक्टूबर 2026 को 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।* इस प्रकार, पिछले दो दिनों में कुल 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान को निरंतर जारी रखा जा रहा है, ताकि वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति गंभीर एवं जिम्मेदार बनें।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों को जागरूक करना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाने के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन के आवश्यक कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें। साथ ही, सड़क पर पैदल चलने वालों एवं अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन सुनिश्चित करें।
परिवहन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।
CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar GAYA Police Home Department, Govt. of Bihar
#RoadSafety #bihar #gaya #police #GoodGovernance
24 views | Gaya, Bihar | Oct 15, 2026