रामगढ़: बरखंडी चौक में पानी की समस्या से परेशान महिलाओं के बीच पहुंचे विधायक सुखवंत सिंह, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Ramgarh, Alwar | Aug 18, 2026 रामगढ़ कस्बे में पेयजल समस्या को लेकर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह एक्शन मोड में नजर आए। मंगलवार को विधायक जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर रामगढ़ की विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचे और मौके पर पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। बरखंडी चौक क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट से परेशान लोगों की शिकायत सुनने विधायक स्वयं कॉलोनी में पहुंचे।