बांका: राजावर चौक के पास उत्पाद विभाग ने 25 लीटर शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया
Banka, Banka | Dec 27, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे राजावर चौक के पास 25 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि राजावर चौक के पास अभियान चलाकर बाइक सवार युवक लखपुरा निवासी बलवीर यादव को 25 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।