बांका: रामपुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे युवक को मारा धक्का, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 27, 2024 रामपुर के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक युवक को धक्का मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं सदर अस्पताल में जख्मी का उपचार चल रहा है। बताया गया कि रामपुर निवासी सचिन कुमार दुध लेने के बाजार पैदल जा रहा था। रामपुर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सचिन को पीछे से धक्का मार दिया।