परवलपुर: बेन मोड़ के पास पुलिस ने छठ पर्व के मद्देनज़र चलाया सघन वाहन जांच अभियान
छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को परवलपुर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में बेन मेड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे-बड़े सभी वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के कागजात एवं अन्य आवश्यक चीजों की जांच की। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्थ