कुचायकोट: थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने जनसुनवाई में सुनी दर्जनों लोगों की फरियाद, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने आज शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे जनसुनवाई के दौरान दर्जनों लोगों की समस्या को सुनी। उन्होंने सभी लोगों के द्वारा दिए आवेदन को प्राप्त किया और आवेदन को बाड़ी बारीकी से जांच करते हुए सभी लोगों को उनके आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल कर के उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिए।